मुख्य सामग्री पर जाएं

मुरैना में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान शुरू, एसपी धर्मराज मीना ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी




मुरैना। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुरैना जिले में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना


यह अभियान आगामी 15 दिनों तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान जागरूकता रथ गांव-गांव और शहर के प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा। साथ ही युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह डाबर


पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। ऐसे में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की।


यातायात प्रभारी संतोष भदौरिया


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डाबर, यातायात थाना प्रभारी संतोष भदौरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

अभियान का उद्देश्य

  • नशे के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता फैलाना।
  • युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए प्रेरित करना।
  • गांवों एवं शहरों में जनसंपर्क के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश देना।
  • समाज की सहभागिता से नशे के खिलाफ जनआंदोलन को मजबूत बनाना।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने