रिपोर्ट--अमन सक्सेना
मुरैना। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मुरैना पुलिस द्वारा जिले में नशा मुक्ति विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत "नशे से दूरी बेहद जरूरी" स्लोगन के साथ लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल संग्रहालय परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया। इसके बाद मुरैना पुलिस पेट्रोल पंप से शहर के प्रमुख मार्गों पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने की अपील की गई।
।गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इन दिनों पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर राजकुमारी परमार, इंस्पेक्टर डिम्पल मौर्य, इंस्पेक्टर रामबाबू यादव, इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह, आरआई गजेंद्र सिंह परमार, आरआई हरेंद्र राजपूत, सब इंस्पेक्टर रिंकी सिंह, सब इंस्पेक्टर अभिजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर बाल कुमार सहित सैकड़ों पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



