रिपोर्ट-//- अमन सक्सेना
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पहुंची पुलिस
बताया जा रहा है कि पुलिस को होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल पर निगरानी रखने के बाद कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवक और दो युवतियों को पकड़ा और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
पुलिस की कार्रवाई के बाद होटल संचालक और वहां मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी और पकड़े गए लोगों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
बड़े अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई की चर्चा
सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि मामले में एक बड़े अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने होटल पर कार्रवाई की। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं और पुलिस को इसकी शिकायतें भी मिल रही थीं।
हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि होटल में वास्तव में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और पकड़े गए लोगों की भूमिका क्या थी।
कुछ दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई
गौरतलब है कि मुरैना शहर में संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की यह हाल के दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इससे पहले कोतवाली पुलिस ने सैयद नहर के नजदीक संचालित एक कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। अब शहर के बीचों-बीच लोहिया बाजार स्थित होटल में हुई कार्रवाई ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि पुलिस शहर में होटल, लॉज और अन्य ऐसे स्थानों पर नजर बनाए हुए है, जहां संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं।
पुलिस की कार्रवाई पर बनी नजर
मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस का फोकस शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने पर है।
फिलहाल फूड गैराज होटल में हुई कार्रवाई को लेकर पुलिस की विस्तृत रिपोर्ट और आधिकारिक बयान का इंतजार है। पुलिस पूछताछ और जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।



