आज दिनाँक जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मधुराज तोमर एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र जाटव के संयुक्त नेतृत्व में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महादेव नाका स्टेशन रोड से होते हुए मारकंडेश्वर बाजार, हनुमान चौराहा ,सदर बाजार एवं पुल चौराहे से होते हुए एमएस रोड पुरानी कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस जनों ने निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता सूची के संबंध में उठे गंभीर प्रश्नों तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत नई दिल्ली के नाम ज्ञापन पुरानी कलेक्ट्रेट मुरैना पर चस्पा कर पैदल मार्च एवं घेराव कर अपना विरोध प्रदर्शन किया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया ।
महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम चस्पा किए ज्ञापन में कहा गया कि विगत दिनों भारतीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित विभिन्न समाचारों एवं रिपोर्ट के माध्यम से निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुनरीक्षण( एस आई आर )पात्र मतदाताओं के नाम को हटाए जाने तथा निर्वाचन संबंधी निर्णय प्रक्रिया को लेकर गंभीर प्रश्न सामने आए हैं ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मधुराज तोमर ने चुनाव आयुक्त पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि हाल की रिपोर्टों में निर्वाचन आयोग के दो निर्वाचन आयुक्त द्वारा कुछ निर्णय एवं प्रक्रियाओं के संबंध में आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है विशेष रूप से नए मतदाताओं के पंजीयन मतदाता सूची से नाम हटाने तथा निर्वाचन संबंधी डिजिटल व्यवस्था को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में यह अत्यंत आवश्यक हो जाता है कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक के मताधिकार की पूर्ण सुरक्षा मतदाता सूची की शुद्धता तथा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए ।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष गजेंद्र जाटव ने निर्वाचन आयोग पर कड़ी टिप्पणी की उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्र मतदाता का नाम उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना मतदाता सूची से हटा है और इसके कारण वह अपने संवैधानिक मताधिकार से वंचित होता है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत गंभीर विषय है।
मुरैना के विधायक दिनेश गुर्जर ने चुनाव आयोग पर पक्षपात रवैया अपनाने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की एक संवैधानिक संस्था का पक्षपात पूर्ण व्यवहार लोकतंत्र के लिए घातक है । मतदाताओं के मौलिक अधिकारों को हनन है। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सतपाल सिंह सिकरवार नीटू ने निर्वाचन आयोग को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से यह कहा गया कि संबंधित निर्णय पूर्ण आयोग द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए हैं जबकि चुनाव आयुक्त के बयान अलग-अलग हैं यह बयान आपस में विरोधाभास को दर्शाते हैं और उत्पन्न विवादों की वास्तविक स्थिति दोषपूर्ण ज्ञान पड़ती है ।
उपरोक्त सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी महामहिम राष्ट्रपति जी से विनम्र आग्रह करती है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने से संबंधित शिकायतों के आधार पर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए ।
तथा यह सुनिश्चित किया जाए की किसी भी पात्र नागरिक को उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना उसके मताधिकार से वंचित न किया जाए ।
निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली निर्णय प्रक्रिया तथा मतदाता सूची के संबंध में उठे प्रश्नों की संवैधानिक एवं विधिक स्तर पर समीक्षा कराई जाए ।
यदि जांच में किसी अधिकारी अथवा पदाधिकारी द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग नियमों का उल्लंघन अथवा संवैधानिक दायित्यों के विपरीत आचरण प्रमाणित होता है तो संविधान एवं विधि के अनुसार दोषी व्यक्ति को तत्काल बर्खास्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाए ।
निर्वाचन आयोग की स्वायत्त निष्पक्षता एवं विश्वसनीय बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि देश के प्रत्येक नागरिक का लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रक्रिया में विश्वास अक्षुण्ण बना रहे।
लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला निष्पक्ष निर्वाचन और प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार है अतः इस विषय में महामहिम की संवैधानिक गरिमा के अनुरूप आवश्यक हस्तक्षेप एवं कार्यवाही की अपेक्षा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता हरीश पाठक ने बताया कि निर्वाचन आयोग की कार्यशैली से जो लोग मताधिकार से वंचित रहे हैं वह अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं भारतीय लोकतंत्र में मतदान हर नागरिक का मौलिक अधिकार है
निर्वाचन आयोग के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए जिनमें प्रमुख रूप से मधुराज तोमर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना गजेंद्र जाटव अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर विधानसभा मुरैना विधायक देवेंद्र सखवार विधायक अंबाह
सतपाल सिंह सिकरवार नीटू पूर्व लोकसभा प्रत्याशी,बैजनाथ कुशवाह पूर्व विधायक सबलगढ़, दीपक शर्मा पूर्व शहर जिला अध्यक्ष राधा रमन डंडोतिया सभापति नगर निगम मुरैना राम लखन दंडोतिया प्रदेश संयुक्त सचिव जसवीर सिंह गुर्जर प्रदेश सचिव कुलदीप यादव संगठन महासचिव विनीत कंसाना नेता प्रतिपक्ष नगर निगम राजेंद्र यादव पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह मावई पू्र्व नगर पालिका उपाध्यक्ष हरीश पाठक प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी अवनीश कटारे प्रवक्ता जितेंद्र सिंह डंगस जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस , सतपाल सिंह कुशवाह,पवन शुक्ला मीडिया प्रभारी,अनिल गुर्जर जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस प्रदीप रजक शहर अध्यक्ष सेवादल , बृज किशोर सखवार ग्रामीण अध्यक्ष सेवादल, मंजू सिकरवार अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता कुशवाह अध्यक्ष महिला मोर्चा , रोहित गुधैनिया अध्यक्ष एनएसयूआई ,राजेश कथूरिया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष त्रिलोक चौधरी सबलगढ़ जगन्नाथ कुशवाह, उदयवीर सिंह सिकरवार, ब्लॉक अध्यक्षों में रामू तोमर,रिंकू पचौरी विनोद शर्मा , राजकुमार धाकड़,आसिफ कुरेशी, सत्येंद्र तोमर, राजपाल तोमर ,भूपेंद्र मिंटू सिकरवार ,रामहेत त्यागी, शेर सिंह तोमर, शैलेंद्र शर्मा, हरेंद्र जादौन, धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, दीपेन्द्र सिंह सिंह जादौन, प्रमोद परमार,भभूती सिंह गुर्जर, पूरन यादव,यूनुस खान, रामनिवास कुशवाह, नगर अध्यक्षों में अशोक रामपुरी क्षमा कुरेशी मुरारी लाल अमर, सुधीर गोले ,अरविंद हिंडोलिया ,हरीश हिंडोलिया ,अजीत सिंह सिकरवार, विक्रम राज मुद्गल,करणपाल सिंह सिकरवार , गौरव चतुर्वेदी,प्रमोद शर्मा हुसैनपुर रमेश उपाध्याय अतेंद्र सैनी शैलेंद्र गुर्जर पार्षद सोनू जौनवार पार्षद,राकेश गर्ग पार्षद रमेश अर्गल पार्षद प्रेम कुमार बंसल सागर सेमल सरफुद्दीन खान ओमप्रकाश खस प्रमोद शर्मा पम्मी, वकील जाटव सुल्तान सिंह सिकरवार, नरेश कारखुर, शशि कैमौर आशा वैपुरिया,रामू टुंढेलकर कमलेंद्र तोमर दीपक यादव शैलेंद्र बोहरा सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी महिला मोर्चा के पदाधिकारी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी पार्षद गण सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

