मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने 04 आरक्षक (चालक) को प्रधान आरक्षक (चालक) पद पर किया पदोन्नत

 रिपोर्ट-//- अमन सक्सेना



मुरैना। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना (भा.पु.से.) ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में विभागीय परंपरा के अनुरूप जिला पुलिस बल में पदस्थ 04 आरक्षक (चालक) को फीती लगाकर प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर पदोन्नत किया। इस अवसर पर पदोन्नत कर्मचारियों को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।





कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने कहा कि पदोन्नति केवल एक नया पद प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह नेतृत्व, अनुशासन, उत्तरदायित्व और उत्कृष्ट सेवा का दायित्व भी है। उन्होंने पदोन्नत कर्मचारियों से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने तथा विभाग की गरिमा और जनविश्वास को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।





उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पदोन्नत अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत भी साबित होंगे।







इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर, रक्षित निरीक्षक रविकान्त शुक्ला सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने