मुख्य सामग्री पर जाएं

फायरिंग मामले में 20 दिन से फरार ₹2,500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

रिपोर्ट--// अमन सक्सेना


मुरैना। जिले में गंभीर अपराधों में फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फायरिंग के एक मामले में करीब 20 दिनों से फरार चल रहे ₹2,500 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा (IPS) के निर्देश पर जिलेभर में वांछित, फरार एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 292/2026 में करीब 20 दिनों से फरार चल रहे ₹2,500 के इनामी आरोपी शिवम पुत्र राकेश शुक्ला, निवासी अवंती बाई कॉलोनी, मुरैना को जीवाजी गंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110, 296(ए), 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया (थाना प्रभारी, कोतवाली) के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक अरुण सिंह कुशवाह, सहायक उपनिरीक्षक किशन सिंह, आरक्षक रामकिशन, कुलदीप जाट, सूरज राठौर, अशोक गुर्जर, श्याम बिहारी, अर्जुन जाट एवं सत्यपाल का सराहनीय योगदान रहा।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने