हर रविवार नगर निगम के सभी 47 वार्डों में चलेगा अभियान, राष्ट्रीय ध्वज सम्मान और जनजागरण का दिया जाएगा संदेश
मुरैना। भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी., प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस सेवादल, मुरैना द्वारा रविवार को नगर निगम के वार्ड क्रमांक-2 (बड़ोखर चौराहा) में ध्वज वंदन एवं प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कांग्रेस कमेटी मुरैना के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
शहर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रदीप रजक ने बताया कि नगर निगम मुरैना के सभी 47 वार्डों में प्रत्येक रविवार को ध्वज वंदन एवं प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, संवैधानिक मूल्यों और जनजागरण का संदेश आमजन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद शर्मा, राजकुमार पाठक, रामदास राठौर, प्रमोद शर्मा, हुसैनपुर वकील, वर्दी प्रसाद जाटव, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मिथुन तोमर, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद यादव, राजेश राठौर, पूर्व पार्षद नरेश कारखुर, उदय त्रिपाठी, पवन जोशी, डॉ. के.के. श्रीवास्तव, सरफुद्दीन शाह, आनंद रजक, राजीव यादव, अमृत लाल यादव, मोहम्मद अबरार, हामिद खान, नीलेश कुशवाहा सहित कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8269463391




