मुख्य सामग्री पर जाएं

मुरैना: पेंशनरों की समस्याएं विधानसभा और मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई जाएंगी: विधायक दिनेश गुर्जर



मुरैना प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला मुरैना के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर से उनके विधायक कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश एवं जिले के पेंशनरों की विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।


प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि प्रदेश के पेंशनर लंबे समय से महंगाई राहत (डीआर), सातवें वेतन आयोग के एरियर, स्वास्थ्य बीमा योजना, अतिरिक्त पेंशन, पेंशन गारंटी सहित अन्य लंबित मांगों के निराकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

इस पर विधायक दिनेश गुर्जर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पेंशनरों की सभी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रमुख मांगों को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा तथा विधानसभा में भी पेंशनरों के हितों की मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।




विधायक ने कहा कि मुरैना जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश के पेंशनरों के अधिकारों की रक्षा और उनकी जायज मांगों को पूरा कराने के लिए वे हर स्तर पर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों का सम्मान तथा उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में वे लगातार कार्य करेंगे।

बैठक के अंत में प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक दिनेश गुर्जर का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से पेंशनरों की वर्षों से लंबित मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।



                    विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8269463391









एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने