मुख्य सामग्री पर जाएं

फायरिंग मामले में कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, ₹2,500 का ईनामी आरोपी अवैध कट्टे सहित गिरफ्तार

 

रिपोर्ट-//-अमन सक्सेना



मुरैना, 27 जुलाई। थाना कोतवाली पुलिस ने फायरिंग के एक चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹2,500 के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउंड भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना (भापुसे) के निर्देशन में जिलेभर में वांछित, फरार एवं ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।


पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने अप.क्र. 292/26 अंतर्गत धारा 110, 296ए, 351(2), 3(5) बीएनएस तथा धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के मामले में लगभग एक माह से फरार चल रहे ₹2,500 के ईनामी आरोपी कान्हा शर्मा पुत्र भगवती प्रसाद शर्मा (30 वर्ष), निवासी दीक्षित वाली गली, रामनगर, मुरैना को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउंड बरामद कर जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व से 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा रही है।


प्रकरण में 03 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने