मुख्य सामग्री पर जाएं

सड़क की जिद पर अड़ा नवनीत: आमरण अनशन से बिगड़ी तबीयत, पुलिस प्रशासन ने अंबाह अस्पताल पहुंचाया


 

मुरैना। जिले की दिमनी विधानसभा अंतर्गत पीपरीपुरा–जौहां–श्यामपुर खुर्द सड़क निर्माण की मांग को लेकर नवनीत सिंह तोमर पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज नवनीत के आंदोलन को ग्रामीणों और परिजनों का लगातार समर्थन मिल रहा है।

शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर और शहर जिला अध्यक्ष गजेंद्र जाटव अनशन स्थल जौहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से नवनीत सिंह तोमर की वीडियो कॉल पर बात भी कराई।

इसके बाद अंबाह प्रशासन, तहसील और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, नवनीत सिंह तोमर अपने निर्णय पर अडिग रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिर्फ आश्वासन से अनशन समाप्त नहीं होगा, सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ही वे अनशन खत्म करेंगे।

शाम करीब 5 बजे तहसीलदार पुलिस बल के साथ दोबारा अनशन स्थल पहुंचे। लगातार अनशन के चलते नवनीत सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अंबाह में भर्ती कराया।

अब पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई और सड़क निर्माण को लेकर होने वाले निर्णय पर टिकी हुई हैं





अम्बाह से महेंद्र सखबार की रिपोर्ट


खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8269463391







एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने