रिपोर्ट--// अमन सक्सेना
मुरैना: पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में गंभीर अपराधों में फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नगरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लगभग एक माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहांगी लाठी भी बरामद की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान थाना नगरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी ग्राम गढ़ की पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी लालू पुत्र बाघ सिंह कुशवाह, निवासी ग्राम चापक, थाना नगरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना नगरा के अपराध क्रमांक 84/2026 में धारा 115(2), 118(1), 109(1), 351(2), 296(ए) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में करीब एक माह से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहांगी लाठी जब्त की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में उनि. सुखदेव सिंह चौहान (थाना प्रभारी नगरा), सउनि. महेश धाकरे, प्रधान आरक्षक मधुराज सिंह भदौरिया तथा आरक्षक रामानन्द यादव, सुनील सिंह एवं आरक्षक 768 का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8269463391

