मुख्य सामग्री पर जाएं

अंबाह में चाचा को भतीजे ने मारी गोली, पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर


 

मुरैना/अंबाह

मुरैना जिले के अंबाह कस्बे में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब दोहरी रोड स्थित माता मंदिर के पास एक युवक ने अपने ही चाचा को गोली मार दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना का कारण लंबे समय से चला आ रहा घरेलू संपत्ति के बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है।

घायल सतेंद्र गहलोत





घायल की पहचान सतेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह गहलोत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सतेंद्र माता मंदिर के पास मौजूद थे, तभी उनके भतीजे ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंबाह पहुंचाया।


अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।


घायल से पूछताछ करती पुलिस



घटना की सूचना मिलते ही अंबाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद और पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।




अम्बाह से महेंद्र सखबार की रिपोर्ट


खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8269463391






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने