मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों से धुलवाए जा रहे झूठे बर्तन, वीडियो वायरल

रिपोर्ट-//-अमन सक्सेना



पोरसा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पूठा का मामला, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


मुरैना/पोरसा। पोरसा तहसील क्षेत्र के ग्राम पालिकापुरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय पूठा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में कुछ बच्चे मध्यान्ह भोजन के बाद इस्तेमाल किए गए बर्तनों को धोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद बच्चों से इस तरह बर्तन धुलवाए जाने को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करना है, ऐसे में उनसे इस प्रकार का काम कराया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है।



अधिकारियों ने लिया संज्ञान

मामला सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों का ध्यान भी इस ओर गया है। बीआरसी शैलेंद्र सिंह तोमर ने मामले में नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लेकर संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया जाएगा और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर विभागीय स्तर पर जांच की बात कही गई है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में वीडियो की वास्तविकता और बच्चों से बर्तन धुलवाए जाने की परिस्थितियों को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं तथा यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ विभाग क्या कार्रवाई करता है।

नोट: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की Namaste Morena पुष्टि नहीं करता है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने