मुख्य सामग्री पर जाएं

मुरैना: सर्व समाज की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा, 12 रबीउल अव्वल के जुलूस के लिए कमेटी का गठन जिलाध्यक्ष बनाये गए जावेद पठान



मुरैना, 12 जुलाई। शहर के कब्रिस्तान परिसर में रविवार को सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना तथा समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर संगठित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक में आगामी 12 रबीउल अव्वल (बारह वफ़ात) के अवसर पर निकाले जाने वाले भव्य जुलूस को सफल एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से जावेद पठान (पूर्व जिलाध्यक्ष, हज कमेटी एवं मदरसा बोर्ड, भारतीय जनता पार्टी, मुरैना) को कमेटी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।


बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने नवगठित कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही सभी ने आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, अनुशासित और सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेश खान, दूदू उस्मानी, अकरम खान, इकबाल कुरैशी, सकील खान, अली बक्स, सिराज खान, अरबाज खान, जावेद दुर्रानी, इकबाल शाह, इकबाल अब्बासी सहित सर्व समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




 


                         विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8269463391





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने