मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पत्थर परिवहन में एक आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 रिपोर्ट--//--अमन सक्सेना




मुरैना, 4 अगस्त। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर जिले में अवैध रेत एवं पत्थर के परिवहन, उत्खनन और भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पत्थर का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये कीमत की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।

इसके अलावा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 4 बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां एवं 1 बिना नंबर का ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है। इन सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार न्यायालय के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डायर के निर्देशन में 4 अगस्त 2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छौंदा टोल से पहले एबी रोड पर वाहन चेकिंग लगाई। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

जांच के दौरान ट्रॉली में अवैध रूप से पत्थर भरा हुआ मिला। आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली गई।

इन धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 350/26 के तहत धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS), मध्यप्रदेश खनिज (अवैध परिवहन एवं भंडारण) नियम 2006 की धारा 18(1) तथा खान अधिनियम 1952 की धारा 4 एवं 21 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

वाहन चेकिंग में पांच बिना नंबर के वाहन जब्त

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने 4 बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और 1 बिना नंबर का ट्रैक्टर भी जब्त कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में रखवाया है। इन वाहनों के संबंध में भी नियमानुसार न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उदयभान सिंह यादव, उपनिरीक्षक गुलाब सिंह, उनि प्रदीप शर्मा, प्रधान आरक्षक सुनील बंसल, गुल्दूराम, उदयवीर, दुष्यंत शर्मा, उत्तम सिंह, रामप्रकाश गुर्जर, जितेन्द्र तोमर, सुनील परमार, संजय गुर्जर, प्रशांत शर्मा, ध्रुव परमार एवं राजकुमार जाट सहित थाना सिविल लाइन पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने