रिपोर्ट-//- अमन सक्सेना
मुरैना, 26 जुलाई।
मुरैना जिले के सबलगढ़ एवं जौरा विधानसभा क्षेत्रों में 27 जुलाई 2026 को नवीन सांदीपनी स्कूलों के लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना तथा मुरैना-श्योपुर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास पर मुरैना पहुंचेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:00 बजे सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नवीन सांदीपनी स्कूल का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे जौरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित लोकार्पण समारोह में अतिथि सहभागिता करेंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक सरला रावत, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।
नवीन सांदीपनी स्कूलों के लोकार्पण से क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
