रिपोर्ट-//-अमन सक्सेना
मुरैना, 27 जुलाई। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना (भापुसे) के निर्देशन में जिलेभर में गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों, वारंटियों एवं फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना पहाड़गढ़ पुलिस ने आबकारी एक्ट एवं विद्युत चोरी के दो अलग-अलग प्रकरणों में लगभग 05 वर्षों से फरार चल रहे दो गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी कैलारस उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान 27 जुलाई 2026 को थाना पहाड़गढ़ पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मामचौन तिराहा के पास दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपू उर्फ मोटा पुत्र लोकेन्द्र सिंह धाकड़ निवासी कोढ़ा तथा नारायण कुशवाह पुत्र लोहरे कुशवाह निवासी ग्राम विभूत शामिल हैं। दोनों आरोपी माननीय न्यायालय जौरा के प्रकरण क्रमांक 98/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं प्रकरण क्रमांक 138/22 धारा 135(1) विद्युत अधिनियम से संबंधित मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों का रहा सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पहाड़गढ़ निरीक्षक राजेन्द्र सिंह परिहार, सउनि योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शिव सिंह, आरक्षक रामेश्वर, आरक्षक दीपेन्द्र सिंह एवं आरक्षक चालक रहीमुद्दीन खान की सराहनीय भूमिका रही।
